रानीश्वर : गुरुवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा की ओर से रानीश्वर प्रखंड अंतर्गत शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 233 से 239 तक एसआईआर 2026 के तहत मतदाताओं की सुनवाई की गई.
180 नोटिसों पर हुई सुनवाई
एसआईआर 2026 के तहत गणना प्रपत्र के माध्यम से सभी मतदाताओं की मैपिंग की गई थी. मैपिंग के बाद कुछ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची की नो-मैपिंग सूची में शामिल हो गये. ऐसे सभी मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से नोटिस जारी किया गया था. गुरुवार 27 अगस्त को सुखजोड़ा मिडिल स्कूल भवन में कुल 180 नोटिसों पर सुनवाई की गई.
80 प्रतिशत मतदाताओं ने दिए दस्तावेज
सुनवाई के दौरान लगभग 80 प्रतिशत मतदाताओं ने वैध दस्तावेज प्रस्तुत किए. दस्तावेजों का अवलोकन करते हुए बीएलओ के माध्यम से उन्हें अपलोड किया गया. अपलोड किए गए दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अंतिम मतदाता सूची में प्रकाशन के लिए आदेश पारित किया जाएगा.
अनुपस्थित मतदाताओं के लिए फिर तय होगा समय
सुनवाई के दौरान कुछ मतदाता उपस्थित नहीं हुए. उनके लिए पुनः समय निर्धारित किया गया. अब तक 18 मतदान केंद्रों के अनमैप्ड मतदाताओं के नोटिस पर सुनवाई हो चुकी है.
