बासुकिनाथ : बस स्टैंड के समीप शनिवार को ट्रक (जेएच02 एक्स/9606) व बोलेरो (जेएस 04ई/5879) के धक्के से बोलेरो में सवार दो महिला घायल हो गयी. घायल महिला सकीना बीबी व नरगिश आरा को गंभीर चोट लगी है.
परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक तेज गति में जा रही थी ट्रक के चालक ने बीच सड़क पर अचानक ब्रेक लगाया जिससे पीछे से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे धक्का मार दिया.
बोलेरो में सवार अन्य यात्रियों को भी मामूली चोट लगी. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाने ले आया. पुलिस ने ट्रक के चालक पर लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है.
