हक के लिए सड़क पर उतरा मेलर समाज

बिंदापाथर : जामताड़ा-देवघर सीमा के बागदहा मोड़ पर मेलर जनजाति संघर्ष मोरचा के बैनर तले जामताड़ा-दुमका मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया. अपनी आठ सूत्री मांग को लेकर सुबह सात बजे से सड़क जाम किया गया, जो देर शाम तक जारी रहा. इसका नेतृत्व केंद्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह मेलर ने कहा कि सरकार हमारी […]

बिंदापाथर : जामताड़ा-देवघर सीमा के बागदहा मोड़ पर मेलर जनजाति संघर्ष मोरचा के बैनर तले जामताड़ा-दुमका मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया. अपनी आठ सूत्री मांग को लेकर सुबह सात बजे से सड़क जाम किया गया, जो देर शाम तक जारी रहा.

इसका नेतृत्व केंद्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह मेलर ने कहा कि सरकार हमारी मांगों की अनदेखी कर रहे है. उन्होंने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि आकर सीधे बात नहीं करते है, तब तक जाम नहीं हटेगा.

वही जाम स्थल के किनारे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है. जाम स्थल देवघर जिले में पड़ता है. इस कारण जामताड़ा पुलिस भी तम्बाजोड़ मोड़ पर कैंप लगा कर डटे हुए है. इसमें जामताड़ा एसडीएम अखिलेश कुमार सिन्हा, एसडीपीओ राजबली शर्मा, जामताड़ा पुलिस निरीक्षक एसएन सिंह जामताड़ा सीमा पर पुलिस बल के साथ मुस्तैद थे.

क्या है मांग: भुईया, घाटवाल, खैतोरी, पहाड़िया जाति को आदिम जनजाति का दर्जा देना, स्थानीयता लागू कर इन जातियों को आरक्षण दिया जाय, जून 2013 को झारखंड बंद के दौरान गोलीकांड लाठी चार्ज का श्रमिक जांच हो, शहीद परिवारों को मुआवजा दिया जाय, जनजाति का दर्जा मिलते तक चुनाव न हो, मेलर जाति के सभी उपजातियों को मेलर जाति का दर्जा दिया जाय, इन जातियों के जमाबंदी रैयती जमीन के हस्तानांतरण पर रोक लगाया जाय, मेलर भाषा में भुईया, घटवाल, खैतोरी, पहाड़िया को शिक्षा देने की मांग शामिल है.

ये थे उपस्थित: इस मौके पर पुरन सिंह मेलर, कृष्णा सिंह मेलर, बलदेव सिंह मेलर, गणोश सिंह मेलर, सूर्यराय मेलर, रामकिशोर राय मेलर, विष्णु सिंह मेलर, पार्वती देवी, गीता देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >