मुकेश और स्नेहा ने बढ़ाया दुमका का मान दुमका. दुमका के मुकेश कुमार और महिला कबड्डी खिलाड़ी स्नेहा मुरमू ने जिले का मान बढ़ाया है. मुकेश कुमार का चयन राष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारी के रूप में किया गया है. जबकि महिला कबड्डी खिलाड़ी स्नेहा मुरमू का चयन झारखंड कबड्डी की टीम में किया गया है. झारखंड राज्य कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष और जिला सचिव हैदर हुसैन ने बताया कि झारखंड कबड्डी की टीम में शामिल स्नेहा 63वां राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी. उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता बेंगलुरू में 24 से 29 नवंबर तक आयोजित की जायेगी. इसके लिए स्नेहा शनिवार को कर्नाटक के लिए रवाना हो गई है. डीएसए के सचिव उमाशंकर चौबे, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष बीबी गुहा बाबुदा, जिला एथलिट संघ के सचिव वरूण कुमार ने मुकेश और स्नेहा को बधाई दी है.
????? ?? ?????? ?? ?????? ????? ?? ???
मुकेश और स्नेहा ने बढ़ाया दुमका का मान दुमका. दुमका के मुकेश कुमार और महिला कबड्डी खिलाड़ी स्नेहा मुरमू ने जिले का मान बढ़ाया है. मुकेश कुमार का चयन राष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारी के रूप में किया गया है. जबकि महिला कबड्डी खिलाड़ी स्नेहा मुरमू का चयन झारखंड कबड्डी की टीम में किया गया है. झारखंड […]
