दुमका . जैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी मंच पर आये. जनता का अभिवादन किया. थोड़ी देर बैठे. जब उन्हें भाषण के लिए आमंत्रित किया गया. सबसे पहले तो उन्होंने संताली भाषा में लोगों के प्रति आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि 200 साल तक अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाला समाज कहीं नहीं मिलेगा.
न्याय पाने के लिए ये जीवन खपा देते हैं, बलिदान देते हैं, बिरसा-मुंडा की तरह पराक्रम करते हैं. ऐसे समाज ने मुझे आशीर्वाद दिया है. मैं धन्य हो गया. उन्होंने कहा : यहां आपने जो प्यार दिया है. यह बात मेरे दिल को छू गयी. आपने सामने जो होर्डिंग में मेरे लिए शब्द लिखा है : आपको हमारी उम्र लग जाये. यह प्यार की सौगात है. आपकी भलाई के लिए मेरी ये पूरी जिंदगी खप जाये. मेरा सब कुछ गरीब आदिवासी के लिए काम आये. आशीर्वाद दें ताकि जीवन भर आपकी सेवा में आपके कल्याण में लगा रहूं. इस प्यार को ब्याज समेत विकास करके लौटाऊंगा.
