ट्रक के टक्कर से एक घायल

गोपीकांदर. ट्रक के टक्कर से शनिवार की शाम एक युवक घायल हो गया. दुमका की ओर से आ रहे ट्रक (जेएच 04 सी) ने दुर्गापुर हाट स्थित छोटा पुलिया के पास साइकिल सवार सुनील बास्की को ठोकर मार दिया. जिससे उसका दाहिना पैर टूट गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह साप्ताहिक हाट करके दुर्गापुर से […]

गोपीकांदर. ट्रक के टक्कर से शनिवार की शाम एक युवक घायल हो गया. दुमका की ओर से आ रहे ट्रक (जेएच 04 सी) ने दुर्गापुर हाट स्थित छोटा पुलिया के पास साइकिल सवार सुनील बास्की को ठोकर मार दिया. जिससे उसका दाहिना पैर टूट गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह साप्ताहिक हाट करके दुर्गापुर से साइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था, इसी क्रम में आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी गोपीकांदर थाना को दी, जिसके बाद अवर निरीक्षक राजीव कुमार रंजन ने पहुंच कर घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. …………………….पुलिस ने चलाया लॉग रेंज पेट्रोलिंगगोपीकांदर. विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशिक्षु डीएसपी अजीत कुमार विमल, अवर निरीक्षक राजीव कुमार रंजन ने शनिवार को लॉग रेंज पेट्रोलिंग किया. इस दौरान उन्होंने गडि़यापानी, बारातल्ली, भुस्कीडंगाल, बास्कोपहाड़, कड़बिंधा का दौरा किया. इसमें कोवरा बटालियन भी शामिल था. …………………

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >