दुमका कोर्ट. नगर थाना पुलिस ने अवैध देसी शराब के साथ महुआडंगाल के श्रीसल मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गुप्त सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शहर के महुआडंगाल में छापेमारी कर 60 लीटर देसी शराब एवं 15 शराब का पाउच जब्त किया. श्रीसल मुर्मू की गिरफ्तारी के बाद शराब के अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है. विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब का कारोबार बढ़ गया है. जिसे रोकने को लेकर पुलिस प्रयासरत है. ……………………..मुखिया को पितृशोकजामा. चिकनियां पंचायत के मुखिया सह बहुजन समाज पार्टी के जामा विधानसभा प्रत्याशी अर्जुन मुर्मू के 62 वर्षीय पिता का देहांत मसीही अस्पताल मोहलपहाड़ी में शुक्रवार शाम को हो गया. मुखिया श्री मुर्मू ने बताया कि वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. ………………..
साठ लीटर देसी शराब जब्त, गिरफ्तार
दुमका कोर्ट. नगर थाना पुलिस ने अवैध देसी शराब के साथ महुआडंगाल के श्रीसल मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गुप्त सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शहर के महुआडंगाल में छापेमारी कर 60 लीटर देसी शराब एवं 15 शराब का पाउच जब्त किया. श्रीसल मुर्मू की गिरफ्तारी के बाद शराब के अवैध कारोबारियों […]
