हेमंत ने कहा : इस चुनाव में जेवीएम का हो जायेगा सुपड़ा साफ प्रतिनिधि, काठीकुंड शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने मुख्यमंत्री सह झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष हेमंत सोरेन शनिवार को काठीकुंड के तिलाईटाड़ के चरकापाथर पहुंचे. श्री सोरेन के निशाने पर भाजपा और झाविमो रहा. उन्होंने कहा : जिस अलग राज्य के लिए झारखंड मुक्ति मोरचा ने गुरुजी के नेतृत्व में लंबी लड़ाई लड़ी है, आज उसी राज्य पर गुजरात के व्यापारी अपनी नजर गड़ाये हुए हैं. जनता से आह्वान करते हुए कहा कि 15 दिसंबर को गुजरात के व्यापारी संताल परगना की जनता को लुभाने दुमका आ रहे हैं, आप बहकावे में नहीं आते हुए झारखंड मुक्ति मोरचा को अपना समर्थन दें. भाजपा एसपीटी एक्ट समाप्त कर हमारी कृषि योग्य जमीन पर कल कारखाने स्थापित कराना चाहती है. झारखंड मुक्ति मोरचा के होते एसपीटी एक्ट में छेड़छाड़ नहीं हो सकता. झारखंड बनने के बाद बाबूलाल मरांडी ने प्रथम मुख्यमंत्री बन कर झारखंड को विनाश के मार्ग पर ले जाने का काम किया था. लोकसभा चुनाव में जेवीएम औंधे मुंह गिरी थी. इस चुनाव में पार्टी का सुपड़ा साफ हो जायेगा. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष नइमुद्दीन अंसारी, गौरीशंकर भगत, रामरूप भगत, सनाउल अंसारी, विधायक प्रतिनिधि जोन सोरेन, सुरेश भगत, प्रखंड सचिव स्टीफन मरांडी, श्रवण भगत, रहमत अली, सिमन टुडू, विमल सोरेन, रोबिन लाहा सहित अन्य मौजूद थे. ———————–फोटो 13 डीएमके काठीकुंडजनसभा को संबोधित करते झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनजनसभा में मौजूद ग्रामीण
गुजरात के व्यापारियों की नजर झारखंड पर : हेमंत
हेमंत ने कहा : इस चुनाव में जेवीएम का हो जायेगा सुपड़ा साफ प्रतिनिधि, काठीकुंड शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने मुख्यमंत्री सह झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष हेमंत सोरेन शनिवार को काठीकुंड के तिलाईटाड़ के चरकापाथर पहुंचे. श्री सोरेन के निशाने पर भाजपा और झाविमो रहा. […]
