भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

जामा . जामा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू ने रामगढ़ प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सिमठा बी उपरबोड़ा चांड, नीचे बोड़ा चापड़, पोड़ेपानी, वलियाखोड़ा हेडग्रहण, वोकवा, डांडो, अमड़ापहाड़ी, कारूडीह सहित दर्जनों गांवो में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की बात कहते हुए कहा कि भाजपा से ही […]

जामा . जामा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू ने रामगढ़ प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सिमठा बी उपरबोड़ा चांड, नीचे बोड़ा चापड़, पोड़ेपानी, वलियाखोड़ा हेडग्रहण, वोकवा, डांडो, अमड़ापहाड़ी, कारूडीह सहित दर्जनों गांवो में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की बात कहते हुए कहा कि भाजपा से ही विकास संभव है. साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी जनसभा की जानकारी दी और आमंत्रण पत्र सौंपा. मौके पर मनोज पांडे, दीपक साह, विनोद मंडल, नलिन मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे. ……………………….भाजपा युवा मोरचा ने की बैठकरामगढ़ . भाजपा के युवा मोरचा की एक बैठक रामगढ़ बाजार स्थित कार्यालय में सोमवार को हुई. नागेंद्र राय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जामा विधानसभा के प्रत्याशी सुरेश मुर्मू के पक्ष में मतदान करने को लेकर युवाओं को घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार की गति तेज करने की अपील की. और पार्टी को भारी बहुमत से जीत को लेकर रणनीति तय की गयी. बैठक में रामगोविंद राय, बाल किशोर राय, सुभाष रक्षित, देव नारायण पंडित, राजू गुप्ता, सुमन कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >