चुनाव// वसंत सोरेन ने मसलिया में की बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक/ कहा: पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटकर झामुमो बनायेगा स्मार्ट विलेज

संवाददाता, दुमकाझारखंड छात्र मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत सोरेन ने सोमवार को दुमका विधान सभा के मसलिया प्रखंड के पांच पंचायतों के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की. इस दौरान उन्होंने न सिर्फ चुनावी तैयारी का जायजा लिया, बल्कि कार्यकर्ताओं को बूथों की तैयारी मजबूत करने की सलाह भी दी. झामुमो जिलाध्यक्ष सुभाष […]

संवाददाता, दुमकाझारखंड छात्र मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत सोरेन ने सोमवार को दुमका विधान सभा के मसलिया प्रखंड के पांच पंचायतों के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की. इस दौरान उन्होंने न सिर्फ चुनावी तैयारी का जायजा लिया, बल्कि कार्यकर्ताओं को बूथों की तैयारी मजबूत करने की सलाह भी दी. झामुमो जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह ने बताया कि इस बैठक में मसलिया प्रखंड के धोबना, हरिण बहाल, गोलबंधा समेत पांच पंचायतों के कार्यकर्ताओं के अलावा झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सीताराम मिस्त्री, जिला उपाध्यक्ष निशित वरण गोलदार, केंद्रीय समिति सदस्य रामधन टुडू, रसिक मरांडी एवं प्रखंड प्रमुख सोनी कपुर मुर्मू आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >