चुनाव// भाजपा की सरकार बनी, तो पश्चिमी मसलिया बनेगा अलग प्रखंड: लुईस

दलाही . मसलिया प्रखंड के बसमता गांव में भारतीय जनता पार्टी कि एक बैठक सोमवार को गौरी शंकर यादव की अध्यक्षता में तथा प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी की उपस्थिति में हुई. डॉ लुईस ने कहा कि राज्य का विकास पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार ही कर सकती है और ऐसी सरकार भाजपा ही दे सकती […]

दलाही . मसलिया प्रखंड के बसमता गांव में भारतीय जनता पार्टी कि एक बैठक सोमवार को गौरी शंकर यादव की अध्यक्षता में तथा प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी की उपस्थिति में हुई. डॉ लुईस ने कहा कि राज्य का विकास पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार ही कर सकती है और ऐसी सरकार भाजपा ही दे सकती है. उन्होंने कहा कि मसलिया का क्षेत्र काफी बड़ा है. लोगों को प्रखंड मुख्यालय तक जाने में परेशानी होती है. अगर भाजपा की सरकार बनती है तो मसलिया पश्चिम को प्रखंड का दर्जा दिया जायेगा़ मौके पर इसराई अंसारी व युसूफ अंसारी के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने दामन थामा़ मेलर समुदाय से मानिक राय के नेतृत्व में 22 व ओम प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में दर्जन भर झाविमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा़ इस मौके पर मौलाना मुसर्रफ हुसैन, नासीर अंसारी, निर्मल साहा, राजेन्द्र सिंह, अर्जून सिंह, विकास कुमार दास, जितेन दास आदि उपस्थित थे.————–फोटो8 डीएमके-56पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं के साथ डॉ लुईस मरांडी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >