प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर डीसी-एसपी ने किया एयरपोर्ट का निरीक्षण

संवाददाता दुमका. दुमका में चुनावी जनसभा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के स्तर से जहां तैयारी शुरू कर दी गयी है, वहीं सुरक्षा व कार्यक्रम स्थल आदि की दृष्टि से जिले के आला अधिकारियों ने दुमका एयरपोर्ट का निरीक्षण किया. इस दौरान हवाई अड्डे में रखी गयी निर्माण […]

संवाददाता

दुमका. दुमका में चुनावी जनसभा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के स्तर से जहां तैयारी शुरू कर दी गयी है, वहीं सुरक्षा व कार्यक्रम स्थल आदि की दृष्टि से जिले के आला अधिकारियों ने दुमका एयरपोर्ट का निरीक्षण किया. इस दौरान हवाई अड्डे में रखी गयी निर्माण सामग्री को हटवाने, रनवे और हेलीपैड के चारों ओर उगे लंबे-लंबे सूखे घास को कटवाने-उखड़वाने के निर्देश दिये गये, वहीं मंच, प्रवेश, निकासी, सुरक्षा घेरा आदि को लेकर ब्लु बुक के मानकों के अनुरूप भवन निर्माण विभाग को एक नक्शा तैयार करने को कहा गया. संभावित भीड़, वाहनों की पार्किंग आदि के बारे में भी पार्टी नेताओं से जानकारी ली गयी. इस निरीक्षण के दौरान जिले के उपायुक्त हर्ष मंगला, पुलिस अधीक्षक अनूप टी मैथ्यू, उप विकास आयुक्त रामाशंकर प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश दत्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज कुमार साह एवं मीडिया प्रभारी मिठु झा मौजूद थे. मामले में डीसी हर्ष मंगला ने कहा कि प्रधानमंत्री के सम्भावित दुमका दौरे को लेकर हवाई अड्डा निरीक्षण किया. हालांकि प्रधानमंत्री का अभी तक विधिवत कोई कार्यक्रम की सूचना जिला प्रशासन को नहीं मिली है. प्रधानमंत्री के सम्भावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >