नारायणपुर : विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार को प्रयोग करें, इसो लेकर शुक्रवार को प्रखंड पारा शिक्षक संघ ने जनसंपर्क अभियान चलया. इस दौरान मतदाताओं को मतदान करने के प्रति जागरूक किया गया.
अभियान का नेतृत्व संघ के सदस्य शब्बीर अंसारी ने किया. शिक्षकों ने नारायणपुर हटिया में लोगों से 20 दिसंबर को सब कार्य छोड़ कर मतदान करने की अपील की. इस अवसर पर चरकू राय, मो आजाद अंसारी, असलम अंसारी, खुर्शीद अंसारी आदि थे.
