सड़क दुर्घटना में एक की मौत एक घायल

दुमका कोर्ट. दुमका-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर बुधुडीह के पास बुधवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी और एक घायल हो गया. मृतक आशीष मुर्मू एवं घायल मार्शल हेंब्रम दोनों मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदडीह के रहने वाले हैं. मिली जानकारी के अनुसार दोनों मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे. अचानक […]

दुमका कोर्ट. दुमका-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर बुधुडीह के पास बुधवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी और एक घायल हो गया. मृतक आशीष मुर्मू एवं घायल मार्शल हेंब्रम दोनों मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदडीह के रहने वाले हैं. मिली जानकारी के अनुसार दोनों मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे. अचानक संतुलन खो देने से मोटरसाइकिल सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. जिससे आशीष मुर्मू की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और मार्शल हेंब्रम गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >