क्राइम// टॉप बाक्स/// पिता ने दामाद व समधी पर जताया था अपहरण कर लेने का शकससुरालवालों पर दहेज में मांगी बाइक नहीं मिलने पर मृतका से मारपीट कर घर से निकालामृतका कोर्ट से लगायी थी न्याय की गुहारप्रतिनिधि, रामगढ़रामगढ़ थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित पानीदुमा बहियार से एक विवाहिता नमिता देवी की लाश पुलिस ने बुधवार को बरामद कर किया है. उसके पिता व डाड़ो गांव के निवासी सुकर मंडल ने दो दिसंबर को रामगढ़ थाना में अपनी बेटी नमिता देवी का अपहरण कर लेने का आरोप उसके पति व ससुराल वालों पर लगाया था. पुलिस ने शिकायत पर पति, ससुर व अन्य पर अपहरण की प्राथमिकी भी दर्ज कर ली थी. जानकारी के मुताबिक नमिता की शादी रामगढ़ थाना क्षेत्र सिलठा बी गांव के काशीराम मंडल क े पुत्र से हुई थी. आठ माह के बाद ससुराल वालों ने दहेज मंे मोटरसाइकिल की मांग करने लगे थे. नहीं देने पर ससुराल वालों ने नमिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया था. बाद में नमिता देवी ने दुमका न्यायालय में दहेज प्रताड़ना मामले में परिवाद दायर किया था. एक दिसंबर को दुमका कोर्ट में हाजिर होने के लिए नमिता घर से निकली, लेकिन पुन: घर वापस नहीं आयी. बुधवार की सुबह पानीदुमा बहियार में लाश मिली. पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है. थाना प्रभारी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि बरामद लाश देखने से यह प्रथम दृश्या हत्या का ही मामला प्रतीत हो रहा है. मृतका नमिता देवी के पिता सुकर मंडल के बयान पर दहेज हत्या अधिनियम 304 3/14 के तहत पति भागीरथ मंडल व ससुर क ाशी राम मंडल समेत तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है. हत्या के सभी आरोपी फरार बताये जा रहे हैं.
पानीदुमा बहियार से मिली विवाहिता की लाश
क्राइम// टॉप बाक्स/// पिता ने दामाद व समधी पर जताया था अपहरण कर लेने का शकससुरालवालों पर दहेज में मांगी बाइक नहीं मिलने पर मृतका से मारपीट कर घर से निकालामृतका कोर्ट से लगायी थी न्याय की गुहारप्रतिनिधि, रामगढ़रामगढ़ थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित पानीदुमा बहियार से एक विवाहिता नमिता देवी की लाश पुलिस ने […]
