मतदान में पारा शिक्षक करेंगे नोटा का प्रयोग

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा राजकीय कन्या मध्य विद्यालय शिकारीपाड़ा में पारा शिक्षकों की एक बैठक प्रखंड सचिव अब्दुल रकीब की अध्यक्षता में हुई. जिसमें विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए बताया कि पारा शिक्षक अपनी स्थायीकरण व मानदेय वृद्घि को लेकर लगातार 10 वषार्ें से आंदोलनरत है. परंतु झारखंड में किसी भी पार्टी की सरकार द्वारा पारा […]

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा राजकीय कन्या मध्य विद्यालय शिकारीपाड़ा में पारा शिक्षकों की एक बैठक प्रखंड सचिव अब्दुल रकीब की अध्यक्षता में हुई. जिसमें विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए बताया कि पारा शिक्षक अपनी स्थायीकरण व मानदेय वृद्घि को लेकर लगातार 10 वषार्ें से आंदोलनरत है. परंतु झारखंड में किसी भी पार्टी की सरकार द्वारा पारा शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं किया गया. बैठक में सर्व सम्मति से मतदान में सभी राजनीतिक दलों को नकारते हुए पारा नोटा बटन का प्रयोग करने का निर्णय लिया. मौके पर वकील मुर्मू, खलील अंसारी, कमलेश पंडित, हबीब अंसारी, चांदमुनी मरांडी, सोहन टुडू, अरविंद गुप्ता, रफिक आलम, अख्तर अंसारी, मृत्युंजय सिंह, रेखा टुडू, लीला सोरेन आदि पारा शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >