संवाददाता, दुमकाझारखंड मुक्ति मोरचा सुप्रीमो शिबू सोरेन ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि एसपीटी एक्ट में संशोधन बरदाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि संताल परगना काश्तकारी कानून आदिवासियों-मूलवासियों की अस्मिता से जुड़ा हुआ है, इसमें किसी तरह का बदलाव या छेड़छाड़ किया गया, तो सीधे सीधे इस क्षेत्र के आदिवासी-मूलवासी प्रभावित होंगे. उन्होंने दावा किया कि इस विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोरचा अधिकांश सीट जीतेगी. इस दौरान पार्टी के केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह, पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश चंद्र गंधर्व आदि मौजूद थे.कार्यकर्ताओं से मिलेअपने आवास तथा पार्टी के उप प्रधान कार्यालय में शिबू सोरेन ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा चुनावी तैयारी आदि को लेकर जानकारी प्राप्त किया. केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि श्री सोरेन ने नारायणपुर, सारठ एवं नाला क्षेत्रों में चुनावी दौरा किया.—————-फोटो-जेएमएम—————-
नहीं बर्दाश्त किया जायेगा एसपीटी एक्ट में कोई संशोधन: शिबू
संवाददाता, दुमकाझारखंड मुक्ति मोरचा सुप्रीमो शिबू सोरेन ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि एसपीटी एक्ट में संशोधन बरदाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि संताल परगना काश्तकारी कानून आदिवासियों-मूलवासियों की अस्मिता से जुड़ा हुआ है, इसमें किसी तरह का बदलाव या छेड़छाड़ किया गया, तो सीधे सीधे इस क्षेत्र के आदिवासी-मूलवासी प्रभावित होंगे. […]
