पथ पर सड़ा हुआ पत्थर बिछाने पर बिफरे सुलंगों के ग्रामीणों ने रोका काम

रानीश्वर . सिरसापाड़ा से सुलंगो पथ निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा सड़ा हुआ पत्थर बिछाने व प्राक्कलन के अनुसार कार्य नहीं करने का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने सोमवार को पथ निर्माण कार्य रोक दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक द्वारा पथ पर बिछाये गये पत्थर पर रोलर चलाये जाने पर चू-चूर हो जाता […]

रानीश्वर . सिरसापाड़ा से सुलंगो पथ निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा सड़ा हुआ पत्थर बिछाने व प्राक्कलन के अनुसार कार्य नहीं करने का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने सोमवार को पथ निर्माण कार्य रोक दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक द्वारा पथ पर बिछाये गये पत्थर पर रोलर चलाये जाने पर चू-चूर हो जाता है. निर्माण कार्य पूरा होने के पहले यदि यह स्थिति है तो पथ निर्माण के बाद क्या स्थिति होगी. दो दिन पहले संवेदक के मुंशी ने इसका विरोध करने पर जान मारने की धमकी दी थी. जिससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने सोमवार को पथ निर्माण कार्य रोक दिया. ………………………………..फोटो1 डीएमके : रानीश्वरसुलंगो में पथ निर्माण कार्य रोकते ग्रामीण…….अभाविप चलायेगा मतदाता जागरूकता अभियानरानीश्वर .अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् रानीश्वर इकाई द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इसको लेकर सुमन कुमार घोष की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी, जिसमें सभी पंचायतों के लिए संयोजक व उप संयोजक में सोमेन घोष, लखीकांत घोष, शुभम सिंह, कार्तिक साहा, बड़धन मुर्मू, धरम मंडल, शुभदास कोड़ा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >