दुमका : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश इकाई के प्रवक्ता और अल्पसंख्यक मोरचा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मो कमाल खान ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस अब तक अल्पसंख्यकों-मुसलमानों को महज वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही है. उन्होंने आउटडोर स्टेडियम में एनडीए प्रत्याशी शिवधन मुर्मू को नामांकन को लेकर आयोजित जनसभा के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भाजपा के प्रति अल्पसंख्यकों का रुझान बढ़ा है.
लोकसभा में साढ़े 10-11 प्रतिशत अल्पसंख्यकों ने भाजपा पर विश्वास जताया है. झारखंड में भी लोस चुनाव में इस वर्ग का समर्थन मिला था. इस विधानसभा चुनाव में भी भाजपा और समर्थित प्रत्याशी को समर्थन मिलेगा. गलत आरोप लगाती है कांग्रेस, राजद झामुमो श्री खान ने कहा कि कांग्रेस, राजद व झामुमो आये दिन भाजपा पर गलत ढंग से फिरका परस्त होने का आरोप लगाती रहती है.
उन्होंने शायराना लहजे में कहा यही ऐसे दल है।, जो वास्तव में दंगा कराते हैं. हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम… और कांग्रेस के लोग कत्ल भी करते हैं तो चरचा नहीं होती.
