प्रतिनिधि,मसलियाप्रखंड के बेलियाजोड़ पंचायत अंतर्गत श्यामपुर गांव में बनी पानी टंकी आज भी शोभा का वस्तु बनकर रह गयी है. इस पानी टंकी से आज तक ग्रामीणों को पानी नसीब नहीं हुआ है. लघु ग्रामीण पेय जलापूर्ति योजना के तहत टंकी का निर्माण, एक डीप बोरिंग तथा गांव के दोनों टोला में पाइप लाइन बिछाया गया है. टंकी को चालू रखने के लिए सोलर प्लेट आज भी टंक ी पर नहीं लगाया गया है. सोलर प्लेट टंक ी घर में रखा हुआ है. ग्रामीणों के अनुसार संवेदक द्वारा इस कार्य में भारी अनियमितता बरती गयी है. जिससे कि सी भी परिवार को पानी नहीं मिल रहा है. —–कई साल पहले गांव में विभाग द्वारा पानी टंकी बनाया गया, ताकि श्यामपुर गांव के 113 परिवारों को स्वच्छ पानी मिल सके. लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है.शिवलाल हांसदा ——श्यामपुर गांव में पानी टंकी बनने पर काफी उम्मीद जगी थी कि लोगों को अब स्वच्छ पानी पीने को मिलेगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. श्यामपुर गांव की समस्या आज भी बरक रार है. सोमलाल मरांडी ———टोला में सरकार द्वारा पानी टंकी बनकर तैयार किया गया. इसमें छह माह तक काम भी कराया, लेकिन कोई मजदूरी नहीं दी. प्रभुनंदन हांसदा——–गांव में पानी टंकी एवं पाइप लाइन वर्षों से बेकार पड़ी है. हमलोग स्वच्छ पानी के लिए तरस रहे हैं जल्द से जल्द पानी टंकी चालू हो और गांव के लोगों को पानी मिल सके.सचिनंदन लाहा ———————-फोटो-30 डीएमके/मसलियाश्यामपुर गांव में बना पानी टंकी शोभा की वस्तु.1. शिवलाल हांसदा2. सोमलाल मरांडी3. प्रभुदयाल हांसदा4. सचिनंदन लाहा——————————-
ओकमे:: श्यामपुर की पानी टंकी बनी शोभा की वस्तु
प्रतिनिधि,मसलियाप्रखंड के बेलियाजोड़ पंचायत अंतर्गत श्यामपुर गांव में बनी पानी टंकी आज भी शोभा का वस्तु बनकर रह गयी है. इस पानी टंकी से आज तक ग्रामीणों को पानी नसीब नहीं हुआ है. लघु ग्रामीण पेय जलापूर्ति योजना के तहत टंकी का निर्माण, एक डीप बोरिंग तथा गांव के दोनों टोला में पाइप लाइन बिछाया […]
