ुकेंद्रीय कारा में आयोजित हुआ इग्नू का जागरूकता व प्रवेश शिविर

दुमका. इग्नु के रिजनल सेंटर देवघर द्वारा केंद्रीय कारा दुमका में बंदियों के लिए विशेष अध्ययन कंेद्र खोला गया. इस अध्ययन केंद्र में कला में स्नातक की उपाधि प्रारंभिक कार्यक्रम जैसे कार्यक्रम प्रारंभ किये गये. जनवरी सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि 1 दिसंबर निकट होने के मद्देनजर क्षेत्रीय केंद्र ने केंद्रीय कारा में एक […]

दुमका. इग्नु के रिजनल सेंटर देवघर द्वारा केंद्रीय कारा दुमका में बंदियों के लिए विशेष अध्ययन कंेद्र खोला गया. इस अध्ययन केंद्र में कला में स्नातक की उपाधि प्रारंभिक कार्यक्रम जैसे कार्यक्रम प्रारंभ किये गये. जनवरी सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि 1 दिसंबर निकट होने के मद्देनजर क्षेत्रीय केंद्र ने केंद्रीय कारा में एक जागरूकता व प्रवेश शिविर का आयोजन किया. बंदियों को संबोधित करते हुए डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि इग्नू जेलों में बंदियों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करता है और उनसे प्रवेश से लेकर डिग्री लेने तक किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है. डॉ मिश्रा ने इस शिविर में बंदियों को आवेदन पत्र भरने का तरीका समझाया. साथ ही बारहवीं कक्षा न उत्तीर्ण किये हुए बंदियों को बीपीपी के माध्यम से स्नातक करवाने की इग्नू की विशिष्टता के विषय में प्रकाश डाला गया. डॉ मिश्रा ने कहा कि परामर्श सत्रों का आयोजन एसपी कॉलेज के परामर्शदाताओं की मदद से किया जायेगा. परीक्षाएं जेल में ही करायी जायेगी. डॉ मिश्रा ने बंदियों को सत्रीय कार्यों के महत्व को समझाया और बंदियों को इस बाद के लिए उत्साह वर्धन किया कि अपने कारा प्रवास के दौरान वे नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त करने के अवसर का लाभ अवश्य उठाएं. इस समय इग्नू के सभी 228 कार्यक्रम चल रहे हैं, जिसमें स्नातकोतर, स्नातक, स्नातकोतर डिप्लोमा एवं प्रमाण पत्र कार्यक्रम शामिल है. सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ डीपी सिंह ने बंदियों को उत्साह वर्धन कर उन्हें इग्नू में पढ़ाई की पद्धति के बारे में बताया. मौके पर कारा अधिकारी व इग्नू सहयोगी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >