भाजपा ने की सीएम के बयान की निंदा

प्रतिनिधि,दुमकाभारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता डॉ धनंजय मिश्रा ने एक प्रेस बयान जारी कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भड़काऊ भाषण की निंदा की है. कहा है कि विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर श्री सोरेन का बयान झारखंड में झामुमो के पराजय का प्रतीक है. कहा कि हेमंत सोरेन मोदी लहर देखकर बौखला गये हैं. […]

प्रतिनिधि,दुमकाभारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता डॉ धनंजय मिश्रा ने एक प्रेस बयान जारी कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भड़काऊ भाषण की निंदा की है. कहा है कि विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर श्री सोरेन का बयान झारखंड में झामुमो के पराजय का प्रतीक है. कहा कि हेमंत सोरेन मोदी लहर देखकर बौखला गये हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा पहले ही कह चुकी है कि संताल परगना एक्ट के साथ कोई भी छेड़छाड़ नहीं किया जा रहा है. फिर भी श्री सोरेन ऐसा बयान दे रहे हैं. भाजपा प्रवक्ता ने पूछा है कि वे किसका खून बहांयेंगे. सीएम ऐसे बयानों से किसकी भावना को भड़काना चाहते हैं. उन्होंने कहा है कि श्री सोरेन को इस प्रकार का बयान से बचना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >