दुमका . नामांकन करने पहुंचे कई प्रत्याशियों ने जहां बासुकिनाथ जैसे धार्मिक स्थलों में पूजा अर्चना की, वहीं कई ने पूर्ण सिद्ध योग की अवधि में नामांकन का परचा दाखिल करने केे लिए बिना देरी किये स्थानीय मंदिरों में मत्था टेका. जहां भाजपा प्रत्याशी लुइस मरांडी, सुरेश मुर्मू, अभयकांत प्रसाद ने पगला बाबा मंदिर के अलावा धर्मस्थान के काली मंदिर में पूजा अर्चना की, वहीं नामांकन दाखिल करने के बाद हेमंत सोरेन सीधे दिशोम मांझीथान पहुंचे और वहां उन्होंने मांझीथान में पूजा अर्चना करने के बाद वीर कुंवर सिंह चौक स्थित पगला बाबा मंदिर में ठाकुर श्याम सुन्दर सिंह से मिले और वहां पूजा अर्चना की. अंत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धर्मस्थान मंदिर पहुंचे जहां गेट पर वार्ड पार्षद अभिषेक चौरसिया फूलों की माला और प्रसाद के रूप में लड्डू आदि लेकर तैयार थे. धर्मस्थान में उन्होंने दुर्गा प्रतिमा और बजरंगबली प्रतिमा पर भी माथा टेका. धर्मस्थान में पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला दुमका के टीन बाजार चौक से मेन रोड होते हुए विकास भवन व डीसी चौक के रास्ते खिजुरिया पहुंचा. ————————मंदिर में पूजा करते हेमंत सोरेन
प्रत्याशियों ने धार्मिक स्थलों में पहुंच कर लिया आशीर्वाद
दुमका . नामांकन करने पहुंचे कई प्रत्याशियों ने जहां बासुकिनाथ जैसे धार्मिक स्थलों में पूजा अर्चना की, वहीं कई ने पूर्ण सिद्ध योग की अवधि में नामांकन का परचा दाखिल करने केे लिए बिना देरी किये स्थानीय मंदिरों में मत्था टेका. जहां भाजपा प्रत्याशी लुइस मरांडी, सुरेश मुर्मू, अभयकांत प्रसाद ने पगला बाबा मंदिर के […]
