नामांकन के कागजात नहीं थे तैयार, आधा घंटे से अधिक देर तक आरओ के कक्ष में बैठे रहे हेमंत

दुमका : नामांकन करने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार के कार्यालय में लगभग आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा. दरअसल जब हेमंत सोरेन हवाई अड्डा से सीधे निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे, तब तक उनका नामांकन का परचा और अन्य दस्तावेज नहीं पहुंच सका था. इस दौरान निर्वाची […]

दुमका : नामांकन करने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार के कार्यालय में लगभग आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा. दरअसल जब हेमंत सोरेन हवाई अड्डा से सीधे निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे, तब तक उनका नामांकन का परचा और अन्य दस्तावेज नहीं पहुंच सका था.

इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी ने श्री सोरेन से कहा कि अगर कागजात आने में विलंब है, तो वे बाहर इंतजार कर सकते हैं. हालांकि तब कोई दूसरा प्रत्याशी बाहर नहीं था, लिहाजा हेमंत सोरेन अंदर ही बैठे रहे और अपने भाई सह झारखंड छात्र मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष वसंत सोरेन से बात करते रहे.

बाद में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह पहुंचे, तब जाकर नामांकन पत्र दाखिल हो सका. नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान हेमंत सोरेन के साथ वसंत सोरेन, विजय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह व अभिषेक कुमार पिंटू मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >