दुमका : जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को दुमका प्रखंड के रानीडिंडा, टीका पहाड़ी, भूरूं डीहा, बुबुडीह, डूंग, बागझोपा एवं हाथीमारा गांव में पंचायत अध्यक्ष सामुएल टुडू की अध्यक्षता में प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए बैठक की गई.
वहीं जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि युवा अपने मतदान का प्रयोग सोच समझ कर करें और चंद रुपये के लिए अपने मत को नहीं बेचें. जमीन से जुड़े प्रत्याशी सागेन मुर्मू को भारी मतों से जीत दिलायें. इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष नोवेल हांसदा, इदरीश अंसारी, वरूण कु मार मंडल, बबलू मुर्मू, कामदेव मंडल, मुंदीराम मुर्मू, मीनू मरांडी आदि उपस्थित थे.
