दुमका : झारखंड मुक्ति मोरचा के कार्यकर्ताओं ने जामा प्रखंड के नाचनगडि़या पंचायत के विजयबांध, चुहरबोना, घोड़ाबाद, पंचकी, मुंर्गारोला व भुटोकोडि़या पंचायत के बारूडीह के सीकेरांगा, कमार दुधानी में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान ग्रामीणों को हेमंत सोरेन के 14 माह के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया साथ ही कार्यकर्ताओं से इसे जन-जन तक पहुंचाने की अपील की. इस अवसर पर रामकृष्ण हेंब्रम व चंद्र मोहन हांसदा, कमीशन सोरेन, संटू हेंब्रम, विनोद मुर्मू, उमेश मरांडी, मुकेश कुमार मंडल, संजय सोरेन, परिपल सोरेन, बाबूधन मरांडी, शिवजतन मरांडी आदि थे.
भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क
रामगढ़ : जामा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू ने प्रखंड के कांजो, सिमरा, खसीया, ठाड़ी, मधुवन, सरसा, टीलाटोड, सिल्पर गांवों में जनसंपर्क किया और लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस अवसर पर सुलेमान हांसदा, दिलीप साह, राधे दुबे, प्रकाश यादव, सीताराम यादव, सुरेश दास, मनी महतो आदि थे.
