दुमका : संताल परगना रॉक्स का दूसरा और तीसरा राउंड केबी वाटिका में संपन्न हुआ. पहले राउंड में चयनित 103 प्रतिभागियों में से 24 का चयन अगले राउंड के लिए किया गया. इन प्रतिभागियों के सिंगिंग व डांसिंग स्किल्स की परख की गयी. प्रतियोगिता का सेमीफाइनल एवं फाइनल का आयोजन गोड्डा में किया जायेगा.
चयनित बच्चों में क्रिस्टोफर, सन्नी, बुलबुल, रिद्धि, रुचि, प्रेरणा, अविनाश, तनीशा, प्रियंका, साक्षी, स्नेहा आदि हैं. निर्णायक मंडली में फंक फ्यूजन डांस एकेडमी के संचालक अमृत केशरी, नटराज डांस अकादमी के संचालक अश्विन सोनू, गायक विशु आनंद व तुषार वैभव आदि थे.
