कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

दुमका कोर्ट . दुमका देवघर मार्ग पर जामा फौजी होटल के पास कार की चपेट में आ जाने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोग घायल हो गये. दुर्घटना की सूचना मिलते ही इंसपेक्टर महावीर खेरनार घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है. घायलों में रंजीत केवट, […]

दुमका कोर्ट . दुमका देवघर मार्ग पर जामा फौजी होटल के पास कार की चपेट में आ जाने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोग घायल हो गये. दुर्घटना की सूचना मिलते ही इंसपेक्टर महावीर खेरनार घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है. घायलों में रंजीत केवट, कृष्णा केवट और लखींदर केवट रसिकपुर के रहने वाले हैं. घायल रंजीत केवट ने बताया कि जामा से मछली बेचकर वापस घर लौट रहे थे, उसी वक्त फौजी लाइन होटल की ओर से आ रही कार की चपेट में आ गये. तीनों घायल खतरे से बाहर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >