छेड़खानी व मारपीट मामले में दो गिरफ्तार

दुमका कोर्ट . नगर थाना पुलिस ने कुलदीप सिंह रोड के मुन्ना दुबे एवं गोशाला रोड के पुकू यादव उर्फ राकेश यादव को मारपीट करने एवं छेड़खानी करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. मामले मंे महुआडंगाल रामनगर की रीना देवी से मुन्ना दुबे एवं पुकू यादव उर्फ राकेश यादव गाली-गलौज करते […]

दुमका कोर्ट . नगर थाना पुलिस ने कुलदीप सिंह रोड के मुन्ना दुबे एवं गोशाला रोड के पुकू यादव उर्फ राकेश यादव को मारपीट करने एवं छेड़खानी करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. मामले मंे महुआडंगाल रामनगर की रीना देवी से मुन्ना दुबे एवं पुकू यादव उर्फ राकेश यादव गाली-गलौज करते हुए छेड़खानी करते थे. …………………………………अधिवक्ता के निधन पर शोक दुमका कोर्ट. अधिवक्ता रामेश्वर मिस्त्री के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. सभा में सर्वप्रथम दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई. 72 वर्षीय रामेश्वर मिस्त्री का निधन 15 नवंबर को हो गया था. 7 जून 2012 को दुमका न्यायालय में वकालत पेशा में आये. इसके पहले आइटीआइ दुमका में कार्य करते हुए 31 दिसंबर 1999 को सेवानिवृत हुए थे. धोखाधड़ी मामले में दो गिरफ्तार नगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी करने के मामले में नन बैंकिग एजेंट जरूआडीह निवासी विष्णु प्रसाद साह और पवन कुमार साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुराना दुमका केवटपाड़ा के भोलानाथ मंडल ने 20 जून 2014 को प्रयाग इंफोटेक हाई राइज लिमिटेड कंपनी पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए विष्णु प्रसाद साह व पवन कुमार साह सहित 13 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >