नेत्रहीन बच्चे चलायेंगे कंप्युटर

प्रतिनिधि, दुमकाझारखंड शिक्षा परियोजना सभागार में डीइओ मसूदी टुडू की अध्यक्षता में साइट सेवर्स के सहयोग से नेत्रहीन बच्चों को कंप्यूटर बेस्ड तकनीकी शिक्षा देने की शुरुआत की गयी. प्रभाग प्रभारी सुधांशु भूषण चतुर्वेदी व डॉ जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि नेत्रहीन बच्चों को तकनीक आधारित व सूचना एवं संचार के माध्यम […]

प्रतिनिधि, दुमकाझारखंड शिक्षा परियोजना सभागार में डीइओ मसूदी टुडू की अध्यक्षता में साइट सेवर्स के सहयोग से नेत्रहीन बच्चों को कंप्यूटर बेस्ड तकनीकी शिक्षा देने की शुरुआत की गयी. प्रभाग प्रभारी सुधांशु भूषण चतुर्वेदी व डॉ जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि नेत्रहीन बच्चों को तकनीक आधारित व सूचना एवं संचार के माध्यम से पढ़ाने का प्रयत्न किया जा रहा है. सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि दुमका के 27 नेत्रहीन बच्चों को समावेशी शिक्षा में कौशल विकास का प्रयास चेतना विकास ने किया है. इस संदर्भ में आज दुमका के संसाधन केंद्र में नेत्रहीन बच्चों के लिए आधुनिक तकनीकी से लैस कंप्यूटर बेस्ड शिक्षा का शुभारंभ किया गया. अवसर पर जिला जेंडर समन्वयक सिंहासनी कुमारी, समावेशी शिक्षा प्रभारी सुधांशु भूषण चतुर्वेदी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी रविंद्र कुमार, सहायक कंप्यूटर प्रोग्रामर सुबल चंद्र कपूर, नीरज, मो मुमताज अंसारी, अजित कुमार पाठक आदि उपस्थित थे.————————–फोटो20 डीएमके ब्लाइंडकार्यक्रम का शुभारंभ करते डीएसई मसुदी टुडू.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >