विधवा को डायन बता कर पीटा

प्रतिनिधि, दुमका कोर्टमुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीअमड़ा गांव में विधवा महिला को डायन बता कर मारपीट करने व छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है. विधवा सनोदी मुर्मू ने पीसीआर तहत थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है, जिसमें उसने बताया कि 4 अक्तूबर को वह अपनी बेटी के साथ घर में थी. इसी दौरान […]

प्रतिनिधि, दुमका कोर्टमुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीअमड़ा गांव में विधवा महिला को डायन बता कर मारपीट करने व छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है. विधवा सनोदी मुर्मू ने पीसीआर तहत थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है, जिसमें उसने बताया कि 4 अक्तूबर को वह अपनी बेटी के साथ घर में थी. इसी दौरान श्रीअमड़ा के अनिल हांसदा, मतलु हांसदा व धर्मा हांसदा घर में घुसे और डायन बता कर मारपीट करने लगे. इसी बीच जब उसकी बेटी बीच-बचाव करने आयी तो उसके साथ भी छेड़खानी की गयी. सनोदी मुर्मू द्वारा बाद में हो हल्ला मचाने पर वे लोग भाग खड़े हुए. मामले को लेकर पंचायती भी हुई थी, लेकिन इसमें आरोपी नहीं पहुंचे. इसके बाद न्यायालय में न्याय की गुहार लगाने के बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >