सरैयाहाट . राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर पोड़ैयाहाट विधानसभा के सरैयाहाट प्रखंड के मतदाताओं को काफी उम्मीदें हैं. यहां के मतदाता समुचित विकास के नाम पर मतदान करेंगे. साथ ही जनप्रतिनिधि वैसा हो जो ईमानदार, मिलनसार, गरीब दुखिया के समस्याओं को सुने, बेरोजगार को रोजगार दिलाने का प्रयास करे, किसान के खेतों में सिंचाई की व्यवस्था करे सहित ढ़ेर सारी उम्मीदें हैं.———————-राज्य में स्थायी सरकार चाहिए, जो राज्य का समुचित विकास करे. शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करे.सुरेश भगतक्षेत्र का जनप्रतिनिधि लोकप्रिय, कर्मठ, ईमानदार व जनता का दुख दर्द समझने वाला होना चाहिए.श्रवण मंडलभ्रष्टाचार एवं महंगाई पर रोक लगाने वाली सरकार होनी चाहिए, जिसका जनता से सीधा लगाव हो:विनोद शर्माक्षेत्र में वैसा विधायक हो जो किसानों की समस्याओं को निदान करने का काम करे, सिचाई की समुचित सुविधा उपलब्ध कराये ताकि वह आत्मनिर्भर हो सके.पलटन मंडल राज्य का सर्वागिंण विकास हो, एक पार्टी की बहूमत से सरकार बने, ताकि विधायकों की खरीद-फरोख्त से भ्रष्टाचार को बढ़ावा न मिले.सागर कुमार सरकार की सभी योजना धरातल पर दिखे, जनप्रतिनिधि जो क्षेत्र व राज्य हित में काम करे.नसीम अंसारीबेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य,व क्षेत्र का बेहतर विकास करे वैसा विधायक होना चाहिए.सुशील कुमारजनप्रतिनिधि की छवि अच्छी हो, मिलनसार व ईमानदार हो , सभी को अपने परिवार के तरह समझे.पुलिस मिंयाविधायक ऐसा हो जो जनता की समस्या को अपनी समस्या समझे, क्षेत्र से लगाव हो.टीपन यादवजनता के हर सुख दुख में भागीदारी निभाये, क्षेत्र के विकास में हमेशा तत्पर रहे.सरगुन यादव–फोटो- स्टांप नाम से
राज्य में चाहिए स्थायी सरकार
सरैयाहाट . राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर पोड़ैयाहाट विधानसभा के सरैयाहाट प्रखंड के मतदाताओं को काफी उम्मीदें हैं. यहां के मतदाता समुचित विकास के नाम पर मतदान करेंगे. साथ ही जनप्रतिनिधि वैसा हो जो ईमानदार, मिलनसार, गरीब दुखिया के समस्याओं को सुने, बेरोजगार को रोजगार दिलाने का प्रयास करे, किसान के खेतों में सिंचाई […]
