ओके... डेढ़ महीने से बीएसएनएल सेवा ठप

मसलिया/रानीश्वर . रानीश्वर का दूरभाष केंद्र डेढ़ महीने से ठप है. विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों दुमका-सिउड़ी पथ में चौड़ीकरण तथा जगह-जगह पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा है. मशीन से मिट्टी काटने के क्रम में बीएसएनएल का केबल कटने से दूरभाष सेवा ठप है. डेढ़ महीने से लगतार सेवा […]

मसलिया/रानीश्वर . रानीश्वर का दूरभाष केंद्र डेढ़ महीने से ठप है. विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों दुमका-सिउड़ी पथ में चौड़ीकरण तथा जगह-जगह पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा है. मशीन से मिट्टी काटने के क्रम में बीएसएनएल का केबल कटने से दूरभाष सेवा ठप है. डेढ़ महीने से लगतार सेवा ठप रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रहा है. रानीश्वर के प्रखंड विकास पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के पहले लंबे समय से ब्रॉड बैंड सेवा खराब रहने से चुनाव संबंधी कार्य करने में परेशानी हो रही है. भारत गैस ग्रामीण वितरक के बाबूलाल मोदी ने बताया कि ब्रॉडबैंड सेवा बार-बार ठप हो जाने से अन्य वैकल्पिक व्यवस्था से काम करने में परेशानी हो रही है. इधर मसलिया प्रखंड मुख्यालय का एक मात्र बीएसएनएल नेटवर्क भी एक पखवारें से खराब है. इस संबंध में बीएसएनएल कार्यालय में पदस्थापित कर्मी से पूछे जाने पर कहा कि साहिबगंज-गोबिंदपुर की सड़क का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है. मशीन से मिट्टी काटने के केबल कट गया है. ——————–फोटो/ रानीश्वर का दूरभाष केंद——————————————-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >