मारपीट में एक व्यक्ति घायल

गोपीकांदर . गोपीकांदर थाना क्षेत्र के बुढ़ीचापड़ गांव के बाबूलाल मरांडी व देवो मरांडी ने इसी गांव बंधु देहरी (32 वर्ष) के साथ रविवार की रात मारपीट कर घायल कर दिया. उसे मरा समझकर गांव के ही सड़क किनारे झांडी में फें क कर आरोपित फरार हो गया. सुबह बंधु की पत्नी ने खोजबीन के […]

गोपीकांदर . गोपीकांदर थाना क्षेत्र के बुढ़ीचापड़ गांव के बाबूलाल मरांडी व देवो मरांडी ने इसी गांव बंधु देहरी (32 वर्ष) के साथ रविवार की रात मारपीट कर घायल कर दिया. उसे मरा समझकर गांव के ही सड़क किनारे झांडी में फें क कर आरोपित फरार हो गया. सुबह बंधु की पत्नी ने खोजबीन के दौरान अपने पति को सड़क किनारे झाड़ी में बेहोशी हालत में पाया. उसने इस घटना की सूचना गोपीकांदर थाना को दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कर्रवाई करते हुए अवर निरीक्षक राजीव कुमार घटना स्थल पर भेजा. उसे इलाज के लिए गोपीक ांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां से डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. गोपीकांदर थाना में बाबूलाल मरांडी व देवो मरांडी पर कांड संख्या 28/14 में दफा 323 व 379 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >