बासुकिनाथ : सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत

बासुकिनाथ :ट्रक से कुचल कर तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गयी है. घटना तालझारी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग एनएच114-ए पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय के समीप हुई. दो युवकों वकिम अख्तर (28) व मुजाहिद अंसारी (24) की मौत मौके पर ही हो गयी. जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरा अज्ञात युवक ने सदर अस्पताल […]

बासुकिनाथ :ट्रक से कुचल कर तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गयी है. घटना तालझारी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग एनएच114-ए पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय के समीप हुई. दो युवकों वकिम अख्तर (28) व मुजाहिद अंसारी (24) की मौत मौके पर ही हो गयी. जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरा अज्ञात युवक ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया.
घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया. ट्रक शिकारीपाड़ा से बिहार जा रहा था. मृतक के परिजन मो जाहिद अंसारी ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक भागने में सफल रहा. जबकि नशे में धुत ट्रक खलासी बेसुध ट्रक में सोया हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >