रेल भाड़ा बढ़ने का विरोध

दुमका : रेल किराये में अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्‍सवादी) की दुमका जिला इकाई द्वारा बुधवार को दुमका रेलवे स्टेशन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया और केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार के खिलाफ नाराजगी का इजहार किया गया. लगभग एक घंटे तक चले इस धरना-प्रदर्शन में माकपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने रेल […]

दुमका : रेल किराये में अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्‍सवादी) की दुमका जिला इकाई द्वारा बुधवार को दुमका रेलवे स्टेशन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया और केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार के खिलाफ नाराजगी का इजहार किया गया. लगभग एक घंटे तक चले इस धरना-प्रदर्शन में माकपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने रेल किराया एवं मालभाड़ा में वृद्धि को वापस लेने की मांग की.

स्टेशन के पोर्टिको में माकपा जिला सचिव एहतेशाम अहमद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के वक्त नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिन लाने और महंगाई मिटाने का वादा किया था. देश में अच्छे दिन तो नहीं आये, लेकिन बुरे दिन शुरु हो गये.श्री अहमद ने कहा कि बजट पूर्व रेल भाड़ा में अप्रत्याशित वृद्धि कर कर देश को बुरे दिन लाने का तोहफा दिया.

अब चीनी की कीमत में दो रुपये व केरोसीन में एक रुपये की वृद्धि करने तथा घरेलु गैस की कीमतों में इजाफे के संकेत दिये जा रहे हैं. यह रवैया जनविरोधी सरकार का संकेत है. यही स्थिति रही तो पांच साल में देश के गरीब किसान-जनता एवं मध्यवर्गीय परिवारों की हालत और बहाल होगी. धरना-प्रदर्शन के कार्यक्रम में मो रुस अंसारी, मो मोइन अंसारी, अखिलेश झा, मो करामात अंसारी, विरंची मोहली, देवी सिंह पहाड़िया, देव नारायण सिंह, मोहम्मद अंसारी, मुनकी देवी, सादमुनी देवी, सबरती देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >