गाड़ी पलटी, व्यापारी घायल

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत बीती देर रात हरिपुर-कैराबनी मुख्य मार्ग के टेपरा नदी किनारे घुमावदार मोड़ पर खस्सी लोडेड गाड़ी (जेएच17सी/1734) पलट गयी. जिसमें एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया. गाड़ी में कुल 90 खस्सी लोड था. देवघर-मोहनपुर नीच बगरा गांव के खस्सी व्यापारी मो लतीफ ने बताया कि वह बांका के प्यालापुर […]

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत बीती देर रात हरिपुर-कैराबनी मुख्य मार्ग के टेपरा नदी किनारे घुमावदार मोड़ पर खस्सी लोडेड गाड़ी (जेएच17सी/1734) पलट गयी. जिसमें एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया. गाड़ी में कुल 90 खस्सी लोड था. देवघर-मोहनपुर नीच बगरा गांव के खस्सी व्यापारी मो लतीफ ने बताया कि वह बांका के प्यालापुर हटिया से ढ़ाई लाख के खस्सी खरीद कर दुर्गापुर बेचने जा रहा था.

इसी क्रम में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और पलटी मार दी. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया गया. जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. गाड़ी चालक व खलासी फरार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >