अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

हंसडीहा : हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर कुरमाहाट रेलवे हाॅल्ट के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी़ हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार पांडेय व सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार आजाद दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे […]

हंसडीहा : हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर कुरमाहाट रेलवे हाॅल्ट के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी़ हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार पांडेय व सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार आजाद दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया. मृतक घुटरू कुंवर हंसडीहा थाना क्षेत्र के बलवारा गांव का रहनेवाला था. परिजनों ने बताया कि घुटरू निजी काम से नोनीहाट गया था. जहां से लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

मृतक की पत्नी के बयान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.

बाइक दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल : बासुकिनाथ. जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर मंगलवार को जमुआ गांव के समीप बाइक दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गये. इसमें बिहार सबौर भागलपुर के रहनेवाला अभिषेक कुमार यादव व जोगेंद्र मंडल घायल हो गये. दोनों देवघर से जा रहे थे. रोड पार कर रहे मवेशी बचाने के चक्कर में बाइक से गिर गये. ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी में पहुंचाया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >