सड़क हादसे में सात घायल

नये डीआइजी राजकुमार लकड़ा ने संभाला पदभार दुमका नगर : भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारी राजकुमार लकड़ा ने संताल परगना के नये पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया. इससे पहले वे लोहरदगा पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे. प्रोन्नति व स्थानांतरण के बाद उन्हें संताल परगना का नया पुलिस […]

नये डीआइजी राजकुमार लकड़ा ने संभाला पदभार

दुमका नगर : भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारी राजकुमार लकड़ा ने संताल परगना के नये पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया. इससे पहले वे लोहरदगा पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे. प्रोन्नति व स्थानांतरण के बाद उन्हें संताल परगना का नया पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है. वे 2005 बैच के अधिकारी हैं. पदभार ग्रहण करने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने बताया कि अपराध पर नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता है. साइबर क्राइम व उग्रवाद नियंत्रण पर भी उनका विशेष ध्यान रहेगा. हाल के दिनों आनेवाले पर्व-त्योहारों व श्रावणी मेला को लेकर श्रद्धालुओं को बेहतर सुरक्षा व सुविधा मिले. इस पर वे ध्यान देंगे. हूल दिवस पर भी कइ वीआइपी का आगमन संताल परगना में होना है. इसे लेकर भी पुलिस विभिन्न जिलों में मुस्तैद रहेगी. मौके पर दुमका एसपी किशोर कौशल उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >