23.77 लाख में हुई बंदोबस्ती

खुले डाक में लगी वाहन पड़ाव पर बोली बासुकिनाथ : नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में शनिवार को वाहन पड़ाव शुल्क की बंदोबस्ती खुले डाक द्वारा की गयी. बंदोबस्ती नगर पंचायत अध्यक्ष मंटू लाहा की उपस्थिति में कार्यपालक पदाधिकारी डॉ ज्योति कुमार ने की. पड़ाव शुल्क की सुरक्षित राशि 23.75 लाख थी. डाकवक्ता आनंद शंकर […]

खुले डाक में लगी वाहन पड़ाव पर बोली

बासुकिनाथ : नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में शनिवार को वाहन पड़ाव शुल्क की बंदोबस्ती खुले डाक द्वारा की गयी. बंदोबस्ती नगर पंचायत अध्यक्ष मंटू लाहा की उपस्थिति में कार्यपालक पदाधिकारी डॉ ज्योति कुमार ने की. पड़ाव शुल्क की सुरक्षित राशि 23.75 लाख थी. डाकवक्ता आनंद शंकर झा ने 23.77 लाख की अधिकतम बोली लगाकर बंदोवस्ती अपने पक्ष में कराया. कार्यपालक पदाधिकारी ने डाकवक्ता को निर्धारित राशि से ज्यादा शुल्क वसूली नहीं लेने का सख्त निर्देश दिया. कहा कि शिकायत मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जायेगी.

वसूली स्थल पर बड़े-बड़े अक्षरों में निर्धारित दर का डिसप्ले बोर्ड लगवाने का भी निर्देश दिया. नंप कार्यालय द्वारा टॉल टैक्स दर निर्धारित किया गया. जो 24 घंटे के लिए मान्य होगा. मौके पर प्रधान सहायक सह लेखापाल मानवेंद्र प्रसाद, भास्कर पंडा, परविन कुमार, वार्ड पार्षद पांचू दास, दीपक राव, जितेंद्र झा, सारंग झा, कुंदन झा, अनूपलाल मंडल, संजय झा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >