आमरण अनशन पर ग्राम प्रधान

दुमका : बंदोबस्त कार्यो में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के विरोध में ग्राम प्रधान मांझी संगठन के तत्वावधान ग्राम प्रधानों ने बेमियादी आमरण अनशन शुरु कर दिया है. सोमवार को बंदोबस्त कार्यालय प्रांगण में इस आंदोलन की शुरुआत की गयी. अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल ने बताया कि कई बार धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के बावजूद कार्रवाई […]

दुमका : बंदोबस्त कार्यो में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के विरोध में ग्राम प्रधान मांझी संगठन के तत्वावधान ग्राम प्रधानों ने बेमियादी आमरण अनशन शुरु कर दिया है. सोमवार को बंदोबस्त कार्यालय प्रांगण में इस आंदोलन की शुरुआत की गयी. अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल ने बताया कि कई बार धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर संगठन ने अनशन का आंदोलन शुरु किया है.
इस बार आरपार की लड़ाई लड़ी जायेगी. उन्होंने कहा कि संताल परगना सेट्लमेंट रेगुलेशन-।।। ऑफ 1872 के तहत पूर्व के तीन सेट्लमेंट हड, मैकफर्सन एवं गेंजर के परचा व खतियान के अनुरुप ही वर्त्तमान सेट्लमेंट के परचा का अंतिम प्रकाशन कराने, साविक जमाबंदी नंबर, पूर्व सेटलमेंट का जमाबंदी नांर, रकवा, लगारन, किस्म रैयत, किस्म लगान आदि दर्ज करने तथा प्रधानी जोत जमीन में के परचा व खतियान में ग्राम प्रधानों का नाम दर्ज करने की मांग की गयी.
ये सभी बैठे हैं आमरण अनशन पर : आमरण अनशन पर प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल, जगलाल मांझी, चमरु लायक, त्रिलोचन ओझा, राम कुमार टुडू, शीतल राय, रासमुनी कोहलीन, मिरु हांसदा, देवी हांसदा, सूखी हांसदा, बुदन राय, अजित कुमार मिश्र, चुड़का मरांडी, भीम सोरेन, बैजनाथ मांझी, लखीराय मरांडी, सीताराम मरांडी, महादेव यादव एवं विनोद मंडल आदि बैठे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >