VIDEO : संताल परगना के क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के कर्मचारी और दलाल गिरफ्तार

दुमका : दुमका में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने संताल परगना क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के कर्मी संजीव दुबे और दलाल प्रियनाथ तिवारी को 5,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. एसीबी दोनों से पूछताछ कर रही है. संजीव दुबे और प्रियनाथ तिवारी ने बस मालिक संजय कुमार चौधरी से परमिट के लिए रिश्वत मांगी थी. […]

दुमका : दुमका में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने संताल परगना क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के कर्मी संजीव दुबे और दलाल प्रियनाथ तिवारी को 5,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. एसीबी दोनों से पूछताछ कर रही है.

संजीव दुबे और प्रियनाथ तिवारी ने बस मालिक संजय कुमार चौधरी से परमिट के लिए रिश्वत मांगी थी. बस मालिक को श्रावणी मेले के लिए 20 जुलाई को परमिट जारी की गयी थी. तब मांगी गयी घूस की राशि का अाज भुगतान किया जाना था.

बस मालिक की ओर से जब घूस दिया जा रहा था, उसी समय एसीबी ने दोनों को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >