Dhanbad News: निरसा में हथौड़ा से मार कर युवक की हत्या, सिर कुचला

Dhanbad News: घटनास्थल से खून से सना पत्थर और हथौड़ा बरामद, नहीं हो पायी है मृतक की पहचान

Dhanbad News: घटनास्थल से खून से सना पत्थर और हथौड़ा बरामद, नहीं हो पायी है मृतक की पहचान

Dhanbad News: निरसा थाना क्षेत्र के चापापुर-बेनागड़िया मार्ग पर सोनबाद पंचायत अंतर्गत कांटा वन के पास सड़क किनारे बुधवार की सुबह एक अज्ञात 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर निरसा पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है. पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना एक बड़ा पत्थर और एक हथौड़ा बरामद किया है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मंगलवार की रात युवक की हथौड़े से मार कर हत्या की गयी है. हत्यारों ने मृतक का सिर व चेहरा कुचल दिया है. मृतक हल्की गुलाबी रंग का टी-शर्ट एवं ग्रे कलर का ट्रैक पैंट पहने हुए था. उसकी पैर में हवाई चप्पलें भी थी. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है. सूचना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

निरसा पुलिस के अनुसार मृतक आसपास का हो सकता है. किस कारण से उसकी हत्या की गयी है, उसकी जांच पड़ताल चल रही है. अगल-बगल आने-जाने वाले लोगों का मोबाइल लोकेशन पुलिस ट्रेस कर रही है.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

इस संबंध में निरसा थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि मृतक की पहचान का प्रयास चल रहा है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घटना की जांच पड़ताल चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >