Dhanbad News : चालक से मारपीट कर टोटो ले भागे कार सवार युवक, केस

Dhanbad News : चालक से मारपीट कर टोटो ले भागे कार सवार युवक, केस

Dhanbad News : झरिया उषा टॉकीज के समीप रहने वाले टोटो चालक अरविंद कुमार के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की और टोटो संख्या- जेएच 10सीएस 3734 को लेकर फरार हो गये. पीड़ित अरविंद कुमार ने झरिया थाना में शिकायत दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त को झरिया सिटी स्टाइल के समीप टोटो लेकर खड़े थे, तभी एक कार पर सवार युवकों ने टोटो को धक्का मार दिया. उसके बाद युवकों ने जबरदस्ती हर्जाना की मांग की. युवकों ने कहा कि 60 हजार डैमेज देना पड़ेगा. विरोध करने पर पॉकेट से 800 रुपये निकाल कर जबरन टोटो लेकर चले गये. पूरी घटना आसपास में लगे सीसीटीवी में कैद है. शिकायत के बाद झरिया पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >