भू-धंसान प्रभावितों के बीच पहुंची क्रांतिकारी युवा शक्ति, प्रभावित परिवारों का बढ़ाया मनोबल

क्रांतिकारी युवा शक्ति के सदस्यों ने सिलेक्टेड गोविंदपुर के भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया. उन्होंने प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सुना और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. संगठन ने समाज सेवा में सक्रिय रहने का संकल्प दोहराया.

सिलेक्टेड गोविंदपुर स्थित भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र का बुधवार सुबह क्रांतिकारी युवा शक्ति के सदस्यों ने दौरा किया. इस दौरान संगठन के सदस्यों ने प्रभावित परिवारों, बच्चों एवं स्थानीय लोगों का हालचाल जाना और उनके बीच केला एवं बिस्कुट का वितरण किया.

संगठन के सदस्यों ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली. साथ ही इस कठिन परिस्थिति में उनका मनोबल बढ़ाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. सदस्यों ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ खड़ा रहना सामाजिक जिम्मेदारी है.

समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहने का संकल्प

क्रांतिकारी युवा शक्ति के सदस्यों ने कहा कि संगठन हमेशा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहता है. भविष्य में भी समाज सेवा एवं जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभायी जायेगी.

उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि संगठन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग करेगा. मौके पर संगठन के विक्की सिंह, प्रेम तिवारी, शुभम सिंह, कुणाल सिंह, सूर्यकांत समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh prasad srivastava

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >