Dhanbad News: भूली में ग्रामीणों से युवक को घर से बुलाकर पीटा

भूली सी ब्लॉक के पास शुक्रवार की सुबह दर्जनों ग्रामीणों ने डी ब्लॉक सेक्टर 10 निवासी एक युवक की पिटाई कर दी.

भूली.

भूली सी ब्लॉक कुंवर सिंह चौक के पास शुक्रवार की सुबह दर्जनों ग्रामीणों ने डी ब्लॉक सेक्टर 10 खटाल निवासी रवि रंजन यादव को फोन कर घर से बुलाकर उस पर हमला कर दिया. जिसमें रवि रंजन यादव घायल हो गया. उसका इलाज एसएनएमएमसीएच धनबाद में चल रहा है. इधर घायल रवि रंजन यादव के पिता राजू यादव ने भूली पुलिस को आवेदन देकर मामले की शिकायत की है. बताया जाता है कि यह मामला एक जनवरी को घटी मारपीट की घटना से जुड़ा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार को काली मंदिर के पास रवि ने एक ग्रामीण युवक के साथ मारपीट की थी. उसी के प्रतिशोध में आज लगभग 50 ग्रामीणों ने उसकी भरदम पिटाई कर दी. ग्रामीण धारजोरी बस्ती के बताये जाते हैं. सूचना मिलने पर भूली पुलिस पहुंची. पुलिस ने एक युवक रूपलाल महतो को हिरासत में लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >