Dhanbad News: टारगेट बेस्ड पढ़ाई और नियमित रिवीजन से मिली सफलता : प्रणय

Dhanbad News: सीबीएसइ 10वीं बोर्ड के पहले फेज की परीक्षा में प्रणय ने हासिल किये 98.80 प्रतिशत अंक.

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. धनबाद पब्लिक स्कूल, केजी आश्रम ब्रांच के छात्र एवं गोसाईंडीह निवासी प्रणय गिरि सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा में 98.80 प्रतिशत अंक हासिल कर पहले फेज में जिला टॉपर बने हैं. प्रणय के पिता मनोज कुमार गिरि पूर्वी टुंडी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुरूरिया में सहायक शिक्षक हैं, जबकि माता अनीता गिरि भी शिक्षा से जुड़ी हैं. प्रणय ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि उनकी सफलता का मुख्य आधार टारगेट बेस्ड नियमित पढ़ाई और स्कूल में पढ़ाये गये टॉपिक का घर पर नियमित पुनरावृत्ति करना रहा. प्रणय ने कहा कि वह रोजाना छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करते थे और क्लास में ही विषयों को समझने पर जोर देते थे, जिससे अलग से दबाव नहीं बनता. उन्होंने यह भी बताया कि वह सोशल मीडिया से दूर रहते हैं. प्रणय को अंग्रेजी में 98, संस्कृत में 100, गणित में 99, विज्ञान में 98 और सामाजिक विज्ञान में 99 अंक मिले हैं. आगे वह विज्ञान से 12वीं करने के साथ इंजीनियरिंग की तैयारी करना चाहता है और देश के शीर्ष आइआइटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना उनका लक्ष्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >