Dhanbad News : मोहलबनी फाटक के समीप पोल सं 3/9 जी-8 के पास गोमो खड़गपुर सवारी गाड़ी की चपेट में आने एक युवक की मौत मंगलवार को हो गयी. मृतक की शिनाख्त सुदामडीह थानांतर्गत गौरखूटी 19 नंबर निवासी बस चालक उस्मान अंसारी के पुत्र सोहेल अंसारी (20) के रूप में की गयी है. पुलिस ने शव का पंचनामा करा उसके परिजनों को सौंप दिया. परिजन उसे मिट्टी मंज़िल के लिए नोडीहा बोकारो ले गये. मृतक की मां, बड़े भाई एवं तीनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था. परिजनों के अनुसार मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
