Dhanbad News: नशा मुक्त भारत अभियान पर कार्यशाला

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम के गोल्डन जुबली हॉल में हुआ आयोजन

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम के गोल्डन जुबली लेक्चर थियेटर में शनिवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गयी. इसका उद्घाटन प्रो विकास महतो, एनएसएस को-ऑर्डिनेटर और पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष ने किया. उन्होंने कहा कि नशा युवाओं को गलत राह पर ले जाकर परिवार और समाज को प्रभावित करता है. प्रो प्रवीण सिंह ने आध्यात्म को नशा से बचाव का साधन बताया. डीके सेन ने युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय होने की अपील की. प्रो त्रिवेणी ने छात्रों को देश की प्रगति की ताकत बताते हुए जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया. कार्यशाला को भोला नाथ राम, रवि कुमार सिंह ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >