लगातार चोरी की वारदात के खिलाफ श्रमिकों का प्रदर्शन

लगातार हो रही चोरी के खिलाफ प्रदर्शन

जोड़ापोखर.

बीसीसीएल के लोदना क्षेत्र अंतर्गत भूलन बरारी पीओ कार्यालय पर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले गुरुवार को मजदूरों ने लोहा चोरी के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि बीसीसीएल के रोपवे गोदाम एवं भूलन बरारी के गोदाम से खुलेआम लोहा चोरी की जा रही है. अभी तक बीसीसीएल के करोड़ों के कल-पुर्जे चोरों ने चोरी कर ली है. चोरों का हौसला इतना बुलंद है कि गार्डों को बंधक बनाया जा रहा है. लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई. मौके पर विरोध प्रदर्शन में सबूर गोराईं, सलाउद्दीन अंसारी, मनोहर सिंह, अमरजीत यादव, कृष्णा पासवान, दिलीप सिंह, कृष्णा नंदन, बप्पा दत्ता आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >